बरेली, अप्रैल 1 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एक अप्रैल से शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों का तिलक लगाकर, टॉफी, बिस्किट व गुलाब देकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शिक्षकों से प्राप्त अद्भुत स्वागत से छात्रों में अत्यधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ चेहरे पर अत्यधिक प्रसन्नता का भाव देखने को मिला। गुलाब राय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए नये सत्र में उत्साह के साथ व्यूह-रचना कर अपनी पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. संजय सिंह ने छात्रों से पूर्व की गलतियों की पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखते हुए अपनी दिनचर्या अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाने को कहा। डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.