प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के प्रादेशिक, मंडलीय और जनपदीय पदाधिकारियों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष राम निवास गौतम, संयोजक राज नारायण, उपाध्यक्ष प्रेम सागर सहित अनेक शिक्षक नेता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...