भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में खराब पड़े शव वाहन को लेकर मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक में उठाए गए मुद्दे के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है। नगर आयुक्त ने नए शव वाहनों की खरीद को लेकर योजना बनाने और इसका टेंडर निकालने का निर्देश दिया है। बता दें कि बैठक के दौरान पार्षदों ने शव वाहन से होने वाले आय पर सवाल उठाया था और कहा था कि जब भी लोगों को नगर निगम के शव वाहन की जरूरत पड़ती है तो वह खराब ही रहता है। ऐसे में कुछ निजी संस्था के शव वाहनों को शुल्क देकर उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर शव वाहन की संख्या में बढ़ोतरी की जाए तो इससे नगर निगम के आय में भी वृद्धि होगी। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर प्रबंधक ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय की प्रोसिडिंग तैयार करने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.