चाईबासा, जून 4 -- चाईबासा, संवाददाता। वाणिज्य कर विभाग, चाईबासा अंचल द्वारा आयोजित जीएसटी व जेपीटी जागरूकता और सरलीकरण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा स्थानीय व्यापारियों एवं उद्यमियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को विभाग के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा। यह भी पढ़ें- व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कियाव्यवसायियों की आवाज कार्यक्रम के दौरान चेंबर प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य के कई छोटे एवं मध्यम व्यवसायी झारखंड प्रोफेशनल टैक्स (जेपीटी) की मूल बकाया राशि जमा करने के इच्छुक हैं, किंतु वर्षों से संचित ब्याज की राशि अत्यधिक होने के कारण उन्हें भुगतान में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में चैंबर ने राज्य सरकार स...