बरेली, अप्रैल 12 -- जिले में नए मतदाता बनने में महिलाओं ने बाजी मारी है। एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची में 1,26,772 पुरुष नए वोटर बने हैं। वहीं जिले में 1,31,138 महिलाएं नई वोटर बनी हैं। जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों की बात करें तो शहर में सबसे अधिक महिलाएं नई मतदाता बनी हैं। यहां 24,997 महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं दूसरा स्थान कैंट विधानसभा की महिलाओं को मिला है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिले में कुल 276250 लोगों ने फार्म-6 भरा था। सत्यापन के बाद 2,64,672 फार्म स्वीकृति हुए और उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। इसमें 1,26,772 पुरुष और 1,31,138 महिला मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि नए वोटर बनने में शहर विस के पुरुष और महिलाएं, दोनों ही सबसे आगे रहे। शहर में 24997 महिलाएं और 22550 पुरुष नए वोटर बन...