नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- रॉयल एनफील्ड की नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे स्टाइलिश और युवाओं की पसंदीदा बाइक हंटर 350 को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने न सिर्फ इसमें नए कलर्स जोड़े हैं, बल्कि एक बिल्कुल नया वैरिएंट 'Base Premium' भी लॉन्च किया है। इस अपडेट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि अब आपको कम बजट में भी वो फीचर्स मिलेंगे जो पहले सिर्फ टॉप मॉडल में हुआ करते थे। पूरे भारत में इसकी बुकिंग और डिलीवरी आज से ही शुरू हो गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।इतनी है नए वैरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा चर्चा इसके नए Base Premium वैरिएंट की हो रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत चेन्नई में 1,49,900 रुपये रखी गई है। इस वैरिएंट को लाने का मकसद उन लोगों को खुश करना है जो ब...