रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन-2026 गुरुवार को शुरू होगा। होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित सम्मेलन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, विकास पदाधिकारी और अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में यूजीसी, एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी। उद्घाटन सत्र गुरुवार की सुबह 9 बजे शुरू होगा। इसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार का विशेष संबोधन होगा। साथ ही, उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न पहलों की जानकारी दी जाएगी। पहले दिन झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026, के प्रावधानों, विश्वविद्यालय प्रशासन, नामांकन प्रक्रिया, शैक्षणिक कैलें...