मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के नए सत्र के दूसरे बैच के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए गुरुवार को पंचायत भवन में भव्य आत्मबोधोत्सव ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एमएससी पर्यावरण विज्ञान की छात्रा वर्षा शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआस्वागत गीत और उत्साहवर्धन प्रथम बैच के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर नए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। विश्वविद्यालय कैंपस पीजी कार्यक्रमों की समन्वयक डॉ. वैशाली पुनिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में मिलने वाले अवसरों का भरपूर लाभ...