जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद टाटा स्टील अपनी विस्तार योजना को जारी रखेगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए सफल रहा और उत्पादन अच्छा हुआ। खासकर जमशेदपुर का प्रदर्शन बेहतर रहा। आगामी योजनाओं को लेकर एमडी ने बताया कि नए वित्त वर्ष 2026-27 में भी कंपनी करीब 15 हजार करोड़ का निवेश करेगी। मंगलवार को वे माइकल जॉन प्रेक्षागृह में जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन की दसवीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक सवाल के जवाब में एमडी ने कहा कि जमशेदपुर प्लांट की भौगोलिक सीमा (1800 एकड़) के कारण यहां 11 मिलियन टन से अधिक उत्पादन संभव नहीं है। इसलिए अब कंपनी डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स (जैसे कि कांबी मिल और टिनप्लेट) पर फोकस कर रही है। लुधियाना ...