वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने से मौसम साफ हो गया है। नए विक्षोभ के कारण चार और पांच मई को गरज-चमक के साथ फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी संकेत हैं। इस दौरान अगले एक सप्ताह तक दिन का तामपान 40 डिग्री से कम रहेगा। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से फिल्हाल राहत मिलेगी। शुक्रवार की सुबह तेज धूप निकली थी। दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ रहा था, लेकिन धूप में तपिश नहीं थी। दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम 34.7 और रात का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया गया। यह भी पढ़ें- ताबड़तोड़ विक्षोभ मई में कई बार लाएंगे आंधी-पानी लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा। इ...