गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना वित्त वर्ष 2026-27 के तहत नगर निगम के निर्माण विभाग ने 19 कार्यों का 25.94 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। नगर आयुक्त अजय जैन ने सड़क एवं जलनिकासी की इन परियोजनाओं में जलापूर्ति के काम को भी शामिल करने का निर्देश दिया हैपरियोजनाओं के तहत खोराबार, जंगल सिकरी, बड़गो, संझाई, मोहनापुर, गुलरिया, हरसेवकपुर, भरवलिया, गायघाट और देवी प्रसाद नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और जल निकासी से जुड़े 19 कार्य प्रस्तावित हैं। 2.57 करोड़ रुपये से वार्ड संख्या 31 हरसेवकपुर के गांधीनगर विस्तार क्षेत्र की विभिन्न गलियों में सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण कियाा जाएगा। इसके अलावा गुलरिया वार्ड में 2.01 करोड़, मोहनापुर में 1.59 करोड़, जंगल सिकरी और खोराबार क्षेत्रों में एक क...