देवरिया, दिसम्बर 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया में शामिल किए गए नए आठ वार्डों में व्यवसायिक व आवासीय भवनों पर कर अधिरोपित करने के लिए भवनों का सर्वे कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अभी तक किए गए सर्वे में सर्वे कार्य कर रही लोजिकुफ टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा 13,419 भवनों को चिन्हित किया गया है। इन भवनों का कम्पनी ने सर्वे नंबर जनरेट कर दी है। वर्ष 2027- 28 से आवासीय भवनों पर पालिका द्वारा कर अधिरोपित किया जाएगा। नगर पालिका परिषद देवरिया में 33 वार्डं हैं, जिसमें 25 पुराने वार्ड हैं। जबकि आठ नए वार्डों को 2022-23 में शामिल किया गया है। पुराने वार्डों में 22 हजार भवनों पर जलकर व गृहकर अधिरोपित किया जा सका है। जबकि नए वार्डों के भवनों पर अभी कर अधिरोपित नहीं किया गया है। नए वार्डों के आवासीय व व्यवसायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.