गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नए वर्ष पर गोरखनाथ मंदिर, नौकायन स्थल, चिड़ियाघर समेत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात बदला रहेगा। एसपी यातायात ने बताया कि एक जनवरी को सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक शहर में विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर और नौकायन क्षेत्र की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर की ओर केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहन ही जाएंगे। गोरखनाथ मंदिर की ओर जाने वाले वाहन इधर से जाएंगे यातायात तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाली कामर्शियल लोडर वाहन एवं रोडवेज की बसें, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, असुरन, खजांची चौराहा होते हुए जाएंगी। ऑटो और ई-रिक्शा धर्मशाला तिराहा से होते हुए गोयल गली, जेपी हास्पिटल से आवश्यकतानुसार दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.