कन्नौज, जनवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी बाईपास पर आयेदिन होने वाली दुर्घटनाओं और पल-पल पर लगने वाले जाम की समस्या से शहरवासियों को अब बहुत जल्दी ही निजात मिलने वाली है। नए वर्ष में पूर्वी बाईपास पर मेजर जंक्शन के निर्माण की सौगात मिलेगी। इसके लिए एनएचएआई के मुख्यालय से नक्शे को मंजूरी मिल गई है। साथ ही बजट भी आवंटित कर दिया गया है। जीटी रोड हाइवे चौड़ीकरण के बाद सबसे बड़ी समस्या नगर के पूर्वी बाईपास पर बढ़ गई थी। यहां आयेदिन दुर्घटनाएं और पल-पल पर जाम की समस्याओं से लोग जूझ रहे थे। पिछले लंबे अरसे से लोग मेजर जंक्शन के निर्माण की मांग कर रहे थे। आखिरकार एनएचएआई ने लोगों की इस गंभीर समस्या की सुनवाई करते हुए मेजर जंक्शन के नक्शे को मंजूरी दे दी। लगभग करीब तीन करोड़ रूपये की लागत से होने वाले इस निर्माण के लिए बजट भी आवंटित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.