देहरादून, मई 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने नया नगर, देहरादून स्थित मुस्लिम जूनियर हाई स्कूल के बेहतर संचालन के लिए नौ सदस्यीय नई प्रबंध समिति का गठन किया है। नए वक्फ कानून के लागू होने के बाद समीना सिद्दीकी को सर्वसम्मति से इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर आने वाली पहली महिला मुतवल्ली हैं। वक्फ बोर्ड के सीईओ गिरधारी सिंह रावत ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर चंदर नगर देहरादून निवासी समीना सिद्दीकी ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य इस स्कूल को पूरी तरह से मॉडर्न बनाना है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 117 मदरसों में बाहरी बच्चों को नहीं मिलेगा दाखिला, वक्फ बोर्ड ने सख्त किए नियम इसके तहत छात्राओं और छात्रों (गर्ल्स और बॉयज) के लि...