नए वकीलों को मुफ्त गाउन, दिवाली पर कर्मचारियों के लिए भी गुड न्यूज; मिलेगा बोनस
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने नया सदस्य बनने वाले वकीलों को मुफ्त गाउन देने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन के कर्मचारियों को 15 दिन के अतिरिक्त वेतन का दिवाली बोनस दिए जाने का निर्णय भी लिया गया है। पुराने अध्ययन कक्ष में अध्यक्ष डॉ सीपी उपाध्याय की अध्यक्षता और महासचिव संतोष कुमार मिश्र के संचालन में हुई बैठक में अधिवक्ताओं और बार कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में तय किया गया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण करने के बाद हाई कोर्ट बार की सदस्यता लेने वाले सभी नए वकीलों को कार्यकारिणी की ओर से एक गाउन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। साथ ही आजीवन सदस्यता शुल्क में रियायत और किस्त सुविधा के निर्णय के तहत 12 नवंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.