नई दिल्ली, मार्च 15 -- आगामी 18-19 मार्च और 28-29 मार्च की रात ट्रैफिक ब्लॉक कर जोड़ी जाएंगी रेल की लाइनें दिल्ली प्रमुख संवाददातापुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद जाने की दिशा में यमुना पर बनाया गया नया लोहे का पुल इस माह शुरु होने जा रहा है। इस पुल से रेलगाड़ियों का परिचालन शुरु करने के लिए इसी माह पुराने पुल से रेलवे लाइन को काटकर नए पुल की दिशा में जोड़ा जाएगा। इसके लिए रेलवे द्वारा आगामी 18-19 और 28-29 मार्च को ट्रैफिक एवं बिजली को ब्लॉक किया जाएगा। दोनों ही दिन कुछ रेलगाड़ियों को रद्द किया जाएगा जबकि कुछ गाड़ियों को दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा।जानकारी के अनुसार यमुना पर बना पुराने लोहे का पुल 150 वर्ष से ज्यादा पुराना है। कई बार इसकी मरम्मत होने के बावजूद यह बेहद मजबूत नहीं है। इसके चलते पुरानी दिल्ली और गाजियाबाद की दिशा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.