औरंगाबाद, फरवरी 7 -- औरंगाबाद के नए लोक अभियोजक अजय कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि 44 वर्षों से व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में विधि व्यवसाय कर रहे अजय कुमार ने जिले के 10वें लोक अभियोजक के रूप में पदभार ग्रहण किया। वरीय अजय कुमार को लोक अभियोजक बनने पर पूर्व लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, जीपी बृजा प्रसाद सिंह, स्पेशल पीपी, एपीपी, जिला विधिज्ञ संघ और अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने बधाई दी। लोक अभियोजक बनने पर अजय कुमार ने व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार से मुलाकात की। लोक अभियोजक अजय कुमार ने कहा कि स्पेशल पीपी, एपीपी के सहयोग से निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक काम होगा। लंबित वादों के निष्पादन के लिए वह कार्य करेंगे। औरंगाबाद जिले के 51 सालों के इतिहास में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.