लोहरदगा, फरवरी 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। नई श्रम संहिताओं के विरोध में बैंक कर्मचारी गुरूवार को हड़ताल पर रहे। मौके पर बैंक कर्मचारी मनोज राम ने कहा कि नई लेबर लॉ के नाम पर किए जा रहे बदलाव कर्मचारियों के अधिकारों से सीधे जुड़ा हुआ है। इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। कर्मचारी अधिकारों और सुरक्षा को ले चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी देश की आर्थिक रीढ़ हैं। वे दिन-रात ग्राहकों की सेवा करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में यदि कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर किया जाता है तो यह न केवल कर्मचारियों बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। वक्ताओं ने कहा कि नई श्रम संहिताओं में काम के घंटे बढ़ाने, ठेका प्रथा को बढ़ावा देने और यूनियनों की ताकत को सीमित करने जैसे प्रावधान शामिल हैं, जिससे नौकरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.