रामगढ़, मई 15 -- केदला, निज प्रतिनिधि। महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में शुक्रवार को चार लेबर कोर्ड पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रम कानूनों में होने वाले बदलावों के प्रति अधिकारियों और हितधारकों को जागरुक करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने कहा कि औद्योगिक शांति और बेहतर कार्य संस्कृति के लिए नए लेबर कोर्ड के नियमों को समझना और उनका पालन करना समय की मांग है। यह सभी के हित के लिए है बस जरुरत है इसको गंभिरता पूर्वक समझने की। इस अवसर पर क्षेत्र के अधिकारियों में रामकृष्ण भुइयां एलईओ हजारीबाग, एस सत्यनारायण जीएम ऑपरेशन, दुबे कुमार पटेल एसओ एचआर, पीओ परेज परियोजना एसके सिंह, पीओ केबीपी आरके सिन्हा, पीओ जेओसीपी एमके सिंह, खान प्रबंधक केओसीपी अमित ...