रामपुर, अप्रैल 2 -- आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के देशव्यापी आह्वान पर स्थानीय एलआईसी कार्यालय में बीमा कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कर्मचारियों ने एक अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया। बुधवार को सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए लेबर कोड मजदूर हितों पर गहरा कुठाराघात हैं। पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए ये नए नियम पूरी तरह नियोक्ताओं के पक्ष में हैं, जिससे स्थायी रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा और मजदूरों की सुरक्षा लगभग समाप्त हो जाएगी। वक्ताओं ने चिंता जताई कि नए कानूनों में शांतिपूर्ण हड़ताल को भी अपराध की श्रेणी में रख दिया गया है, जिससे मजदूर संगठनों के लोकतांत्रिक अधिकार सीमित हो जाएंगे। इसके अलावा फिक्स्ड टर्म कान्ट्रैक्ट के ...