भागलपुर, फरवरी 13 -- लेबर कोड सहित केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर संगठनों के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में भाकपा-माले ने नवगछिया के स्टेशन परिसर चौक से सब्जी पट्टी, वैशाली चौक, मुख्य बाजार, महाराजी चौक, मखातकिया चौक तक जुलूस निकाला। पुनः स्टेशन परिसर चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। भाकपा-माले के प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि अब तक मजदूरों को कानूनी सुरक्षा और कुछ अधिकार देने वाले सभी 29 श्रम कानूनों को खत्म कर बनाए गए चार लेबर कोड मजदूरों को मालिकों के गुलाम बना देंगे। 100-150 साल पुरानी स्थिति में धकेल देंगे। यह कोड श्रमिकों के बड़े हिस्से को मजदूर के दर्जे व दायरे से बाहर कर देंगे और उनका अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। ये सभी श्रम कानून ब्रिटिश (औपनिवेशिक) शासन के खिलाफ भारतीय जनता के संघर्षों व कुर्बानियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.