नए लेबर कोड की जानकारी दी
नोएडा, अक्टूबर 7 -- ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेनो चैप्टर की 37वीं मंथन गोष्ठी बुधवार को सूरजपुर स्थित संगठन कार्यालय में हुई। इस मौके पर नए लेबर कोड की जानकारी दी गई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि श्रम विभाग के अपर श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी ने एमएसएमई के लिए नए लेबर कोड के बारे में बताया। उन्होंने कोड के प्रमुख प्रावधानों, उद्योगों पर प्रभाव और अनुपालन की प्रक्रिया को समझाया। उद्यमियों ने अपनी व्यावहारिक समस्याएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने समाधान बताया।क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (ईपीएफ) विजय कुमार और उनकी टीम ने ईपीएफ कंट्रीब्यूशन, प्रावधानों और नियोक्ताओं के अनुपालन पर मार्गदर्शन दिया। सदस्यों को अधिकारियों से सीधा संवाद करने का मौका मिला। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ में नया औद्योगिक क्लस्टर विकसित हो: आईआईए बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.