नए लाइन के कार्य को लेकर बाधित रहेंगी विद्युत आपूर्ति
सीतामढ़ी, मई 20 -- पुपरी। सुरसंड ग्रिड से पुपरी पावर सब स्टेशन के बीच 33 केवी नये लाइन का निर्माण कार्य होने के कारण कारण पुपरी पावर सब स्टेशन से निकलने बाले चोरौत 11 केवी फीडर में बुधवार को भी सुबह 9 बजे से दिन के 01 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। इसकी जानकारी कनीय अभियंता रवि भूषण ने देते हुए बताया कि उक्त कार्य के कारण आज चोरौत 11 केवी फीडर से जुड़े बौरा बाजितपुर पंचायत, रामनगर बेदौल व भिट्ठाधर्मपुर पंचायत, सिंगियाही, हरदिया के कुछ भाग में बिजली बाधित रहेगा। उन्होंने उक्त क्षेत्र के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले बिजली संबंधित कार्य पूरा कर लेने की अपील किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.