साहिबगंज, अप्रैल 13 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में नए ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सोमवार से डॉक्टरों की ड्यूटी शुरू हो गई है। सीएस डॉ. रामदेव पासवान के निर्देश पर नया ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों को इसपर अमल करने की कड़ी हिदायत दी है। सोमवार को ओपीडी में आर्थो में डॉ. सचिन कुमार, मनोचिकित्सक डॉ. आरशी खानम, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. कुमारी स्नेहलता, नेत्र में डॉ. शाहबाज हुसैन, सर्जरी में डॉ. इस्तेमाऊल खान ड्यूटी करते देखे गए। दूसरी ओर इमरजेंसी में डॉक्टर डॉ. केशव कृष्णा मौजूद थे। इस दौरान ओपीडी में सुबह नौ बजे से पहले ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। डॉक्टर भी एक-एक कर अपनी ड्यूटी में पहुंचे। सभी मरीजों का समय पर इलाज व जांच हुई। मरीजों ने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों के हित में हाल के दिनों में कई बदलाव हुए हैं। ...