नए रूप में सामने आ रहीं शैक्षिक समस्याएं : जिलाध्यक्ष
आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति, ब्लाक इकाई तहबरपुर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को 'वर्तमान परिवेश में शैक्षिक समस्याएं एवं शिक्षकों की भूमिका' विषयक शैक्षिक एवं शिक्षकोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रामउजागिर शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. रामउजागिर शुक्ल ने कहा कि बदलते परिवेश में शैक्षिक समस्याएं भी नए-नए रूपों में सामने आ रही हैं। शिक्षकों ने हमेशा समाज को गति एवं दिशा देने का कार्य किया है। शिक्षक समुदाय को समस्याओं का सर्वमान्य हल निकालना अत्यंत आवश्यक है। जिला महामंत्री रविशंकर यादव ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षण में तकनीकी के प्रयोग को एक अवसर के रूप में लेना होगा। सरकार शिक्षकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.