नए रिंग रोड, बाईपास, एलिवेटेड कॉरिडोर से जाम मुक्त होंगे 48 शहर
नई दिल्ली, जून 1 -- केंद्र सरकार ने देश के 48 शहरों और राज्यों की राजधानियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। यह नीति अगले 50 साल में शहरीकरण को ध्यान में रख कर बनाई गई है। इसी के तहत अर्बन डिकंजेस्टशन पॉलिसी लागू की जा रही है। केंद्र सरकार की इस नीति का मुख्य उद्देश्य बड़े शहरों के हाईवे पर लगने वाले भारी जाम को हमेशा के लिए खत्म करना है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने 29 मई को उक्त नीति को राज्यों के मुख्य सचिवों, लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को अमल के लिए भेज दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लंबी दूरी के भारी व्यवसायिक वाहनों और लोकल ट्रैफिक के आपस में मिल जाने से हाईवे पर भारी जाम लग रहा। इससे ईंधन की बर्बादी, यात्रा में देरी, माल ढुलाई की लागत में बढ़ोतरी और पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.