मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नए राशन कार्ड बनाने के कार्यों की मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कुमार गौरव ने प्रखंडवार समीक्षा की। इसमें संतोषजनक प्रगति नहीं रहने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी बीडीओ, सीओ एवं एमओ को तेजी लाने का निर्देश दिया। जिले में नए राशन कार्ड के लिए कुल 80,615 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करते हुए लक्ष्य हासिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बनाए जाने की जिम्मेदारी बीडीओ, सीओ और एमओ की संयुक्त रूप से है। प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन कर गति में अपेक्षित तेजी लाई जाए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: फार्मर रजिस्ट्री अभियान के आवेदनों को शीघ्र करें निष्पादित : डीएम साथ ही एसडीओ को इसका नियमित अनुश्रवण कर प्रग...