पटना, मार्च 6 -- बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए सैयद अता हसनैन 12 मार्च को पटना पहुंचेंगे। वे लोकभवन में बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलायेंगे। हालांकि शपथग्रहण कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं की गई है। संभव है कि 13 मार्च को वे राज्यपाल का कार्यभार संभाल लेंगे। वे बिहार के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां की जगह लेंगे।नए राज्यपाल हसनैन के समक्ष राज्य के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और परीक्षा सत्र नियमित कराने की बड़ी चुनौती होगी। साथ ही विश्वविद्यालयों में नए व्यावसायिक कोर्स शुरू कराने की भी चुनौती होगी। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर के पूर्व कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। वे 2018 में कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.