नए यूपी में युवाओं के सपनों को मिल रहा अवसर और विश्वास - डॉ राजेश्वर सिंह
लखनऊ, अगस्त 11 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर केवल सड़कों, एक्सप्रेस-वे और बढ़ती अर्थव्यवस्था की कहानी नहीं, बल्कि युवाओं के बढ़ते विश्वास की कहानी है। अब यूपी के युवाओं की पहचान उनकी मेहनत, प्रतिभा और उपलब्धियों से बन रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के 60 हजार से अधिक पदों के लिए करीब 48 लाख आवेदन आए और 60,244 युवाओं का चयन हुआ, जिनमें 12,048 बेटियां शामिल हैं। पिछले आठ वर्षों में पुलिस में 2,14,468 भर्तियां हुईं। उन्होंने बताया कि 2016-17 में यूपी की जीएसडीपी 13.30 लाख करोड़ से बढ़कर 2024-25 में 30.25 लाख करोड़ हो गई। प्रति व्यक्ति आय भी 54,564 से बढ़कर 1,09,844 हुई है। डॉ. सिंह ने कहा कि मंजिल अभी दूर है, लेकिन रास्ता साफ दिखाई दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.