आदित्यपुर, जनवरी 26 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 25 हजार से अधिक नए युवा मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किये जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में सोमवार को आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पूर्व आकाशवाणी चौक से शर्मा मार्केट (शेरे पंजाब चौक) तक जुलूस निकाला गया, जो शेरे पंजाब चौक पहुंच नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर युवा मतदाताओं के अधिकारों के समर्थन तथा राज्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर रखकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वरीय भाजपा नेता भोगेंद्र नाथ झा एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.