दरभंगा, जून 23 -- दरभंगा। भाजपा जिला दरभंगा (पश्चिमी) के तत्वावधान में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने पर सनामिवि के जुबली हॉल में सोमवार को 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रबुद्धजन संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने की। कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, शिक्षा, अधोसंरचना, डिजिटल परिवर्तन तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं。

कार्यक्रम के महत्वपूर्ण व्यक्ति दरभंगा सांसद सह लोस में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत 2047 140 करोड़ देशवासियों का राष...