प्रयागराज, मार्च 11 -- नए यमुना पुल से बुधवार को एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पहचान करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर मृतका के परिजन कीडगंज थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ज्योति शुक्ला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। नैनी की 42 वर्षीय ज्योति शुक्ला के पति प्रदीप शुक्ल की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो बच्चे हैं। पति के निधन के बाद भी ज्योति शुक्ला मानसिक रूप से बीमार थी। परिजन उसका इलाज भी करवा रहे थे। वह बुधवार को नए यमुना पुल पर पहुंची। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद अचानक पुल से यमुना में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखा, तो शोर मचाया। घाट किनारे तैनात जल पुलिस व पीएसी के जवानों ने महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ घंटे बाद महिला के शव की पहचान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.