गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो निर्माण की अड़चन गांव खांडसा स्थित मिठाई की दुकान टूटेगी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से स्टे हटने के बाद तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया गया है। मिष्ठान भंडार के मालिक ने इसे तोड़ने के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक निर्माण के बीच में बीकानेर मिष्ठान भंडार आ रहा था। पिछले चार साल से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में जमीन अधिग्रहण के विरोध में याचिका लंबित थी। उच्च न्यायालय ने स्टे दिया हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ-साथ गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की तरफ से भी इस मिष्ठान भंडार के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इसमें बताया गया था कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के निर्माण मे...