भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदग्रहण पर अपनी खुशी और समर्थन व्यक्त करते हुए दीप नारायण सिंह स्मारक घंटाघर चौक पर दीप जलाकर मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश प्रेम रंजन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि पूरे एनडीए में नीतीश मॉडल को अक्षरशः लागू होगा। हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के संयोजक कमल जायसवाल ने कहा कि अंग जनपद में विक्रमशिला विश्वविद्याल, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट सुल्तानगंज, मरीन ड्राइव, सुल्तानगंज गंगा पुल शीघ्र बनेगा। मौके पर समिति के सहसंयोजक कुमार, मनीष कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, मंतोष कापरी, भाजपा के विजय शाह, दिनेश मंडल, मिंटू कलाकार व डॉ. डीपी सिंह समेत कई लोग थे। यह भी पढ़ें- नए मुख्यमंत्री नीतीश मॉडल को लागू करेंगे यह भी पढ़...