सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बावजूद निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की लापरवाही सामने आ रही है। जिले में पंजीकृत 110 में से 37 अस्पताल अब तक नए मानकों के तहत नवीनीकरण नहीं करा सके हैं, फिर भी वे बेधड़क संचालित हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि नियमों की अनदेखी के बावजूद इन संस्थानों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नए नियमों के तहत निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है। विभाग के पास कुल 110 अस्पतालों का पूर्व में पंजीकरण किया गया है, जिसमें 75 अस्पताल व 35 निजी क्लीनिक शामिल हैं। विभाग की तरफ से इन अस्पतालों का नए नियम के तहत नवीनीकरण कराया जा रहा है, लेकिन अब त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.