नए महाविद्यालय खोलने को लेकर पहल शुरू
औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा, देव और नवीनगर प्रखंड में महाविद्यालय खोलने की पहल तेज हो गई है। विधायक ललन राम के पत्र पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने उच्च शिक्षा विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने विभाग के सचिव को पत्र भेजकर मामले की छानबीन कराने को कहा है। पत्र में तीनों प्रखंडों में महाविद्यालय स्थापित करने की मांग का उल्लेख है। सचिवालय ने जांच के बाद नियमानुसार समुचित निर्णय लेने का निर्देश दिया है। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी विधायक और मुख्यमंत्री सचिवालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। विधायक का पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए भेजा गया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: डिग्री कॉलेज की स्थापना की पहल तेज मुख्यमंत्री सचिवालय ने इसे उच्च शिक्षा विभाग को आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.