प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय से संबद्धता लेने के इच्छुक नए महाविद्यालयों और वर्तमान महाविद्यालयों में अतिरिक्त विषय अथवा पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने समय-सारिणी जारी की है। इसके तहत अनापत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। बीएड पाठ्यक्रम को छोड़कर अन्य नए विषयों और पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन मांगा गया है। भूमि संबंधी अभिलेखों का राजस्व विभाग से सत्यापन कराया जाएगा। अनापत्ति आदेश 20 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन जारी किया जाना है। विश्वविद्यालय के निर्णय के विरुद्ध शासन में अपील की अंतिम तिथि 30 जनवरी और अपील के निस्तारण की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। निरीक्षण मंडल का गठन पांच मार्च 2027 तक किया जाएगा। निरी...