लखनऊ, मार्च 14 -- कैंसर की लड़ाई केवल दवाओं से ही नहीं, बल्कि मजबूत हौसले से भी जीती जाती है। इसी सोच को साकार करने के लिए केजीएमयू के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है। शनिवार को विभाग में आयोजित कैंसर सर्वाइवर कार्यक्रम में कैंसर विजेताओं के अनुभवों के जरिए नए मरीजों को अपनी संघर्ष की कहानी साझा कर मानसिक मजबूती दी। ये सर्वाइवर नए रोगियों को हिम्मत और हौसला देंगे। केजीएमयू के शताब्दी भवन स्थित सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने कहा कार्यक्रम के तहत कैंसर को मात दे चुके मरीज अब नए मरीजों की काउंसलिंग करेंगे। वे अपने संघर्ष और जीत की कहानी साझा करेंगे। जिससे इलाज करा रहे मरीजों को उम्मीद और साहस मिलेगा। रोगियों से करेंगे संवादडॉ. नसीम अख्तर ने बताया कि कैंसर विजेता सामाजिक सरोकार के तहत मरीजों की सेवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.