नए मतदान केंद्रों का एसडीओ ने किया भौतिक सत्यापन
लातेहार, जून 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार विस क्षेत्र में रेशनलाइजेशन के बाद प्रस्तावित नए मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन बुधवार को एसडीओ दिनेश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय के बुनियादी विद्यालय धर्मपुर पहुंचकर मतदान केंद्र से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने वहां कार्यरत बीएलओ पूजा देवी एवं प्रमिला देवी से बूथ मैपिंग और निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर कई प्रश्न पूछे। दोनों बीएलओ द्वारा दी गई जानकारी और जवाबों से वे संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें तथा अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- वर्ष 2003 में प्रकाशित मतदाता सूची का वर्तमान मतदाता सूची के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.