कन्नौज, जनवरी 3 -- छिबरामऊ। तहसील सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने छह जनवरी को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के संबंध में सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मतदाता नया वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ या बीआरसी तहसील में जमा कर सकते हैं, अथवा ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी बीएलओ और बीएलए के साथ बूथों पर बैठक होगी, ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो। इस दौरान तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशू कुमार समेत सभी बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.