अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत नागरिकों द्वारा भरे जाने वाले फार्म-6 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से भरा जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि फार्म-6 में आवेदक का नाम व सही पत्ता शुद्ध वर्तनी में नवीनतम स्पष्ट फोटो एवं वर्तमान मोबाइल नंबर अंकित किया जाना अति आवश्यक है, जिससे उन्हें निर्गत किए जाने वाले मतदाता फोटो पहचान पत्र त्रुटिरहित हों और भविष्य में मतदान के समय मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान करने में कोई असुविधा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.