गाजीपुर, फरवरी 2 -- जखनियां। क्षेत्र के एक महाविद्यालय में भाजपा के शक्तिकेंद्र प्रमुख की बैठक संपन्न हुई। इसमें एसआईआर और वोटर सूची को लेकर रणनीति बनाई गई। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर घर-घर जाकर छह फरवरी तक अधिक से अधिक नव मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाने का आह्वान किया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि सभी 18 वर्ष के युवा नव मतदाता वोटर सूची में शामिल हो। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट से वंचित न हो और किसी अवैध या संदिग्ध बाहरी का नाम सूची में न आए। कार्यकर्ताओं को अपने बूथ की वोटर लिस्ट की पूरी समीक्षा करने और मृतक या डुप्लीकेट नाम हटाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि 6 फरवरी की अंतिम तिथि तक पार्टी कार्यकर्ता देशहित और राष्ट्रहित के लिए सक्रिय हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.