किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज। मध्य प्रदेश के इंदौर में किशनगंज के एक ही परिवार के छह लोगों की आग में जलने से मौत के बाद अब जो सदस्य बचे हैं वे इस असहनीय पीड़ा से गुजर रहे हैं। बताया जाता है कि परिवार में अब विजय सेठिया का पुत्र, छोटा भाई, भाई की पत्नी और एक भतीजा ही बचा है। इस हादसे ने पीछे एक गहरा सन्नाटा छोड़ दिया है। एक पारिवारिक खुशी का सफर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। परिवार के जो सदस्य बचे है,अब कह रहे हैं की हमारी जिंदगी का मकसद अब क्या रह गया ...हम लोग तो बर्बाद हो गए। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे के पास प्रीति नगर (छोटा राजवाड़ा क्षेत्र) में बुधवार तड़के मकान में भीषण आग लगने की घटना में मारे गए किशनगंज के लोगों की मौत से किशनगंज धर्मशाला रोड के आसपास रह रहे लोगों की आंखें भी नम थी। ज...