नए मकान के सामने सोए अधेड़ को जगा बदमाशों ने सीने में मारी गोली
गोपालगंज, सितम्बर 14 -- गोपालगंज। सीवान जिले के नौतन थाने के मिर्जापुर से दक्षिण तीनमुहानी व हथुआ थाने के मिर्जापुर गांव के सीमावर्ती इलाके में रविवार की देर रात बदमाशों ने एक अधेड़ को सीने में गोली मार दी। गोली लगने से अधेड़ जख्मी हो गए। जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के विवरण प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया गया। अधेड़ की बिगड़ती हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे लेकर गोरखपुर रवाना हो गए। जहां जिंदगी व मौत से अधेड़ जूझ रहा है। गोली लगने से जख्मी अधेड़ मिर्जापुर गांव के रामचन्द्र यादव का 50 वर्षीय बेटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.