नए मंत्रियों के विभागों की 'पर्ची' भी ऊपर से आएगी? मंत्रालय के बंटवारे में देरी पर अखिलेश का तंज
लखनऊ, मई 15 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेस यादव ने यूपी में मंत्रालयों के बंटवारे में हो रही देरी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले मंत्रियों के नाम ऊपर से तय होते थे, अब क्या उनके विभागों की 'पर्ची' भी ऊपर से आएगी। अखिलेश ने आरोप लगाया कि मंत्रालयों के बंटवारे में देरी की असली वजह विभागों में होने वाली 'कमीशन-कमाई' को लेकर डबल इंजन सरकार के भीतर चल रही खींचतान है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बनाए गए नए मंत्री सिर्फ दर्शक बने हुए हैं और भाजपा का "डबल इंजन" बाकी मंत्रियों को भी "डब्बा" कर देता है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब नए मंत्रियों के कामकाज पर कड़ी निगरानी रखेगी और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कागजी प्रमाणों के साथ ऑडियो-वीडियो सबूत भी जुटाए जाएंगे। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.