नए भारत के निर्माण में युवाओं की सकारात्मक सोच जरूरी : विश्वास
चाईबासा, मई 14 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा डिजिटल लोकतंत्र व सोशल मीडिया का भारतीय राजनीति पर प्रभाव विषय पर एक दिवसीय विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने कहा कि नए भारत के निर्माण में युवाओं की सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। आज सोशल मीडिया लोकतंत्र का एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी बात सरकार और समाज तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के नकारात्मक पहलुओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि फेक न्यूज, अफवाह, साइबर अपराध तथा भ्रामक सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.