गढ़वा, फरवरी 2 -- चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्ग के लोगों के हितों का ध्यान रखा गया है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ सामाजिक संतुलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। बजट लोककल्याणकारी और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रति समर्पित बजट है। यह गांव, गरीब, नौजवान, व्यवसायी, किसान और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला बजट है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया है। वहीं चैंबर के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने कहा कि इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता मध्यम व छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। अब तक विकास का बड़ा हिस्सा महानगरों तक सीमित रहा, लेकिन इस बजट में कस्बों और जिला मुख्यालयों को विकास की मुख्यधारा में लाने की स्पष्ट सोच दिखाई देती है। इससे स्थानीय व्यापार, उद्योग और रोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.