देवरिया, अप्रैल 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मद्देनजर शनिवार को सीएमएस ने निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारी मुस्तैद मिले। उन्होंने गर्मी को देखते हुए नए भवन व एमसीएच विंग में ओआरएस काउंटर खोलने का निर्देश दिया। साथ ही बारी-बारी से मरीजों को डॉक्टर कक्ष में भेजने को कहा। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सुबह करीब पौने दस बजे भ्रमण पर निकले। वह नए भवन में पहुंचे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम थी। काउंटर पर कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने गर्मी को देखते हुए हेल्प डेस्क और एमसीएच विंग में ओआरएस काउंटर खोलने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों की नियमित जांच नहीं होने से परेशानी डॉक्टर के परामर्श पर मरीज के पर्ची दिखाने पर उप...