लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- शहर में मेडिकल कालेज की नवनिर्मित भवन में जल्द ही महिला अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके चलते लिफ्ट और आपरेशन टेबल का काम कराया गया है। अस्पताल शिफ्ट करने में महज बिजली कनेक्शन का रोड़ा अटका हुआ है। बिजली कनेक्शन होते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। करीब तीन साल से हो बन रहे भवन का निर्माण पूरा हो गया है। इसमें सबसे पहले महिला अस्पताल को शिफ्ट करने की तैयारी है। इससे महिला अस्पताल की खस्ताहाल बिल्डिंग को सही कराया जाएगा। महिला अस्पताल शिफ्ट करने को लेकर आपरेशन टेबल,ओटी और लिफ्ट लगवायी गयी है। बिल्डिंग में नया बिजली कनेक्शन होते ही इसको शिफ्ट कर दिया जाएगा। नये बिजली कनेक्शन में देरी होने पर बिजली विभाग से पहले से चल रहे कनेक्शन से सप्लाई दिलाने को लेकर भी बात चल रही है। बिजली कनेक्शन के लिए शासन से बजट मांगा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.